भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्ष…@

कशिश न्यूज़ | सीपत
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन विस्तार के तहत सीपत मंडल (मस्तूरी विधानसभा) के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता मदनलाल पाटनवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में, जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा की गई है। सूची जारी होते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
मदनलाल पाटनवार लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से सीपत क्षेत्र सहित पूरे मस्तूरी विधानसभा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति पर मदनलाल पाटनवार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग समाज की समस्याओं को मंच तक पहुंचाने और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। इस नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मदनलाल पाटनवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



