राजनीति

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन सिंह देव ने अभिलाषा परिसर, तिफरा में वृक्षारोपण किया…@

बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ने बोले – पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा गुरुवार को तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव रहे। उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

वृक्षारोपण करते अतिथिगण

इस अवसर पर अनुराग सिंह देव ने मंडल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लैंड बैंक बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा ग्रामीण महामंत्री एस कुमार मनहर, भाजपा कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि के अलावा केनथ कॉलिस सहित कई गणमान्य अतिथि भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में शामिल होने जाते

कार्यक्रम में अधिवक्ता नौशीना आफरीन अली, अपर आयुक्त अजीत सिंह पटेल, सिम्स के डीन आर. मूर्ति, गृह निर्माण मंडल वृत्त बिलासपुर के उपायुक्त एस. के. शर्मा, सिम्स नोडल अधिकारी भूपेंद्र कश्यप और कॉलोनीवासी सुनील राय की विशेष उपस्थिति रही।

मेयर ने की गार्डन निर्माण की घोषणा

नगर निगम बिलासपुर के मेयर पूजा विधानी ने कार्यक्रम के दौरान तिफरा स्थित कॉलोनी में गार्डन के निर्माण की घोषणा कर लोगों को सौगात दी। स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया और पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की उत्साही भागीदारी देखने को मिली।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम रहा, बल्कि पर्यावरणीय चेतना को भी लोगों के दिलों में जगाने में सफल रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...