टेक्नोलॉजी

ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को भी मिल रहा आधुनिक तकनीक का लाभ

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत तहसील क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी सीमा वर्मा आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभर रही हैं। बिहान योजना से जुड़कर आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं सीमा ने नमो दीदी ड्रोन योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब ड्रोन दीदी के रूप में किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक से कीटनाशक, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कर रही हैं।

खेतों में ड्रोन से दवाई का छिड़काव करती सीमा वर्मा

सीमा वर्मा ने बताया कि ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण मिलने के बाद उनके लिए रोजगार का नया अवसर खुला है। वे आसपास के किसानों के संपर्क में रहकर उनकी आवश्यकता के अनुसार ड्रोन से खेतों में कीटनाशक और नैनो उर्वरकों का छिड़काव करती हैं। इससे किसानों को कम समय में खेतों में छिड़काव की सुविधा मिल रही है, वहीं सीमा को भी इससे अच्छी अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से जुड़कर काम करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। ड्रोन संचालन अब उनके लिए आजीविका का बेहतर माध्यम बन गया है। इससे होने वाली अतिरिक्त आय से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। पहले जहां आय के साधन सीमित थे, वहीं अब ड्रोन संचालन के साथ उन्होंने आमदनी बढ़ाने का नया रास्ता तैयार किया है।

मशरूम उत्पादन से भी बढ़ा रहीं आमदनी

सीमा वर्मा केवल ड्रोन संचालन तक सीमित नहीं हैं। वे मशरूम उत्पादन का कार्य भी कर रही हैं और इससे अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। एक ओर वे किसानों के खेतों में ड्रोन से छिड़काव कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों से अपनी आजीविका को मजबूत बना रही हैं। विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर वे परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सीमा वर्मा ने कहा कि बिहान योजना और नमो दीदी ड्रोन योजना ने उन्हें आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने शासन की योजनाओं से मिले इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्...