शिक्षा

डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्यापन हेतु कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश…@

काशिश न्यूज़ | बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय (सेजेस) ग्राम पंधी में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन कक्ष, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, हेल्थ केयर एवं टूरिज्म व्यवसायिक प्रखंड तथा विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया।

डीईओ के विद्यालय पहुंचने के समय शासन के नवीन निर्देशों के तहत स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) गठन के लिए पालक-अभिभावक बैठक आयोजित की जा रही थी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। वहीं उपस्थित पालकों एवं अभिभावकों ने भी तिलक लगाकर डीईओ का अभिनंदन किया।

निरीक्षण के दौरान श्री जायसवाल ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सक्रिय पुस्तकालय एवं सुव्यवस्थित प्रयोगशालाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शिक्षक विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें।

शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए डीईओ ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर अध्यापन कार्य संचालित किया जाए। उन्होंने शिक्षकों को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए सजगता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से आने वाले वर्षों में सेजेस पंधी शिक्षा और परिणामों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...