राजनीति

राहुल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया राहुल का जन्मदिन …कहा भारत जोड़ो यात्रा में मोहब्बत का संदेश दिया है

सीपत(रियाज़ अशरफी)| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 52 वां जन्मदिन सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी के नेतृत्व में सीपत के नवाडीह चौक में आतिशबाजी करते हुए केक काटकर धूमधाम से मनाया। और भारत जोड़ो पद यात्रा का संदेश दिया।

जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं उन्होंने लोकसभा में अमेठी और वायनाड (केरल) के निर्वाचन क्षेत्रों का संसद में कुशलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है, कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो अभियान में पैदल यात्रा कर देश में मोहब्बत का संदेश दिया और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया  है। उन्होंने कहा देश की अखंडता लोकतंत्र एवं जनहित की रक्षा के लिए लड़ने वाले नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर उनका संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 50 किमी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी एवं उनके जन्मदिन के अवसर पर आतिशबाजी एवं युवा कांग्रेस के श्री राहुल सोनवानी जिला पंचायत सभापति के नेतृत्व में मनाया गया

इस दौरान मस्तूरी युवा कांग्रेस के महामंत्री देशभक्त टिंकू धृतलहरे, कमल गुप्ता, वीरेंद्र लहर्सन, इदरीश खान,वीरेंद्र यादव, हरीशचन्द्र गुप्ता, विनोद यादव, टीकाराम श्रीवास, गौतम खरे, जानू टंडन, देवेंद्र शिवहरे,राहुल टंडन, सुरेश चौधरी,सोनू लश्कर,बलराम सोनवानी, दिलीप मनेवार, किशन सूर्यवंशी,हेमंत जायसवाल,विक्रम,सुनील, अशोक,अरुण,शिवराज, रोमियो, चंदू,सतीश,संदीप, शैलेंद्र,धीरेंद्र, चूड़ामणि एवं रज्जू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यमर्त उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...