राजनीति

सीपत में आज तोखन, कल देवेंद्र.. कार्यकर्ताओ को साधने में जुटी राजनीति पार्टियां…@

(मौसम के साथ सीपत में चुनावी पारा हाई टेम्परेचर में)

रियाज़ अशरफी @

लोकसभा के आम चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है भाजपा और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दी है। बिलासपुर लोकसभा से भाजपा ने लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है. तो कांग्रेस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को टिकट दी है दोनों ही पार्टी ने ओबीसी वर्ग से अपना प्रत्याशी को मैदान में उतारा है हालांकि बिलासपुर लोकसभा में चुनाव तीसरे चरण में 7 मई को होने है यहां मतदान को अभी एक माह बांकी है लेकिन पार्टी ने बूथों में काम करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओ को साधने का काम चालू कर दिया है तभी तो भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू आज गुरुवार को शाम मस्तूरी विधानसभा के सीपत मंडल के ग्राम सोंठी स्थित माँ मन्ना दाई मंदिर परिसर में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं के साथ रिचार्ज करेंगे इसके बाद ग्राम बिटकुला,मड़ई और ऊनि में जनसंपर्क करेंगे।

भाजपा के सांसद प्रत्याशी तोखन साहू

वही दूसरे दिन शुक्रवार को कांग्रेस के सांसद कैंडिडेट देवेंद्र यादव सीपत के न्यू मॉडल विरानी पब्लिक स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष विजय केशरवानी तथा सीपत ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के साथ शामिल होंगे।
सम्मेलन कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण , ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी सहित समस्त जोन अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जिला पंचायत के सदस्य,जनपद पंचायत सदस्य, अनुसांगिक संगठन,किसान कांग्रेस,आदिवासी कांग्रेस , पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस , एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

कांग्रेस से लोकसभा उम्मीदवार देवेंद्र यादव

सीपत क्षेत्र की राजनीति फिज़ाओ में इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर मौसम के साथ चुनावी टेम्प्रेचर हाई बना हुआ है दोनों ही प्रत्याशी जनसंपर्क के माध्यम से पुराने और नए कार्यकर्ता को साधने कोई कसर नही छोंड़ रहे है.अब आगे यह देखना होगा कि चुनावी रिजल्ट का हाथी किस करवट बैठता है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...