बिलासपुर

दादी अम्मा बेगम बी का तीन दिवसीय 35 वां सालाना उर्स प्रारंभ…बड़ी संख्या में दूर-दूर से पहुंचे जायरीन

बिलासपुर। सूफी संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की माता जी दादी अम्मा बेगम बी साहिबा का तीन दिवसीय 35 वां सालाना उर्स पाक गुरुवार को सुबह 11:00 बजे परचम कुशाई की रस्म के साथ प्रारंभ हो गया है।

उर्स के पहले ही दिन दूर-दूर से दादी अम्मा को मानने वाले उनके अनुयायी पहुंचने लगे। दिनभर मन्नत की चादर चढ़ाई गई और दुआ मांगी गई। दरगाह परिषर में रात 9:00 बजे नातिया मनकबत और तकरीर का आयोजन हुआ। शाही नूरानी मस्जिद के इमाम हाफिज हसन अशरफी व खम्हरिया मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल्ला खान ने कहा कि वली औलिया अल्लाह के दोस्त होते है इन्ही के बदौलत ये दुनिया टिकी हुई है उन्होंने दुआ वालियों के बदौलत कुबूल होती है। वैसे भी मां का मरतबा सभी धर्मों में सबसे ऊंचा है यही कारण है कि दादी अम्मा की ख्याति बड़ी दूर तक है।

दरगाह लुतरा शरीफ के खादिम मोहम्मद उस्मान खान ने खूबसूरत अंदाज़ में नात व मनकबत पढ़ी। दर्शनार्थियों के लिए कमेटी की ओर से शुद्ध शाकाहारी लंगर की व्यवस्था की है। दरगाह के खादिम अब्दुल वहाब खान,फिरोज खान,अशद खान,इबरार खान, सैय्यद जौहर अली,अजहर अली दरगाह की व्यवस्था संभाले हुए है।

आज पेश होगा संदल चादर व रात 9:00 बजे होगा कव्वाली

सालाना उर्स के दूसरे दिन 10 मार्च शुक्रवार को दोपहर तीन बजे संदल चादर निकाली जाएगी जिसमे नागपुर के मशहूर रेहान ताज मटका पार्टी के आर्टिस्ट अपना कलाम पेश करेंगे। रात 9:00 बजे हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल आडियो-वीडियो सिंगर आमील आरिफ़ साबरी मुरादाबाद (उप्र) सूफियाना कव्वाली की प्रस्तुति देगें। उर्स के तीसरे व अंतिम दिन 11 मार्च को सुबह 9:00 बजे कुल की फातेहा होगी जिसमें मुल्क के अमन चैन व शांति के लिए दुआ मांगी जाएगी।

उर्स में पहले दिन इनकी रही उपस्थिति

उर्स के पहले दिन इंतेजामियां कमेटी के पूर्व चेयरमैन हाजी अकबर बक्शी, हाजी आदम मेमन, इशाक खान(गौटिया), मुस्लिम जमात लुतरा शरीफ के सदर हाजी अब्दुल करीम बेग, लुतरा शरीफ दरगाह के खादीम मोहम्मद उस्मान खान, शमीम अली,हाजी अनवारूल हक,सै, इंसान अली (बब्बू), शेख अब्दुल गफ्फार, लियाक़त खान, इकबाल खान,आबिद अहमद, साजिद खान, नजीरूद्दीन,मोहम्मद नज़र, नकुल सिंह, मोहनलाल पाटनवार, महावीर कश्यप, सादब ख़ान, आजाद खान, राजा खान,आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...