बिलासपुर

20 लाख रुपये की लागत से बनेगा….सीपत प्रेस क्लब का सर्वसुविधा युक्त भवन…. भूमिपूजन के बाद पत्रकारों ने कलेक्टर सौरभ कुमार का आभार जताया….

बिलासपुर। सीपत प्रेस क्लब का सर्व सुविधा युक्त भवन 20 लाख रुपये की लागत से बनेगा.निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को विधिवत पूजाअर्चना के साथ किया गया.बिलासपुर जिला में प्रेस क्लब की यह पहली खुद की बिल्डिंग होगी। सीपत प्रेस क्लब के पत्रकारों ने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृति करने पर बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमात का आभार जताया है।

प्रेस क्लब भवन निर्माण का भूमि पूजन करते हैं

बताते चले कि 2 दिसम्बर 2022 को सीपत प्रेस क्लब ने अपने 6वें स्थापना दिवस को क्षेत्र के वीर शहीदों के परिवार का सम्मान समारोह के रूप में मनाया था। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार शामिल हुए थे. उसी दौरान सीपत प्रेस क्लब के पत्रकारों ने कलेक्टर से प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की मांग किया था.पत्रकारों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने उन्हें भवन निर्माण के लिए राशि देने आश्वासन दिया था।

पत्रकारों के मांग के कुछ ही दिन बाद कलेक्टर सौरभ कुमार ने डीएमएफ फंड से सीपत प्रेस क्लब के (सामुदायिक) भवन के लिए 20 लाख रुपये की राशि का तत्काल स्वीकृति प्रदान किया था। जिसका भूमिपूजन गुरुवार को प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने छ.ग.मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एवं सीपत सरपंच के साथ मिलकर किया।

सीपत प्रेस क्लब के पत्रकार गण

भूमिपूजन के अवसर पर राजेन्द्र धीवर ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. समाज के दर्पण के रूप में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं अन्य पहलुओं के साथ ही आम जन की समस्याओं को आगे लाने का कार्य अपनी लेखनी के माध्यम से करते रहे है। सीपत प्रेस क्लब के पास खुद का कोई भवन नही होने के कारण यहां के पत्रकारों को समाचार संकलन में परेशानियां उठानी पड़ती थी लेकिन अब भवन निर्माण के बाद यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

इस अवसर पर सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय,उपाध्यक्ष कासिम अंसारी चंद्रप्रकाश गुप्ता, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सचिव रियाज अशरफी, संरक्षक कमल गुप्ता, हिमांशू गुप्ता, हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, मोहम्मद नाजिर हुसैन, अंजनी साहू, देवेश शर्मा, सतीश यादव, कोमल पाटनवार सहित अन्य उपस्थित रहे l

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...