छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रदेश में बिजली बिल में सुरक्षा निधि के नाम पर बेतहाशा वृद्धि को लेकर भाजयुमो का हल्लाबोल

बिलासपुर। प्रदेश में बिजली बिल में सुरक्षा निधि के नाम पर बेतहाशा वृद्धि को लेकर भाजयुमो सीपत एवं जयरामनगर मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को सीपत बिजली कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलेन्द्र कौशिल व नगर निगम क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ने कहा कि सुरक्षा निधि लेना सरकार का ढकोसला है। बिजली बिल हाफ करने का सब्जबाग दिखाकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार अब बिजली उपभोक्ताओं के जेब में डाका डालने में तुली हुई है। सुरक्षा निधि के नाम से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाली जा रही है। धरना प्रदर्शन के अंत में नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार राहुल कौशिक व थाना प्रभारी हरीश टांडेकर की उपस्थिति में सीएम के नाम विद्युत विभाग के एई आरके चौहान को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा निधि के अतिरिक्त भार को वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या,सीपत भाजपा मण्डल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेश यादव, मन्नू सिंह, मदनलाल पाटनवार,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा जिला भाजयुमो प्रशिक्षण प्रमुख हरिकेश गुप्ता,
सतीश पाटनवार, रमनगिरी गोस्वामी, हरीश श्रीवास, भाजयुमो सीपत मण्डल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर,महामंत्री द्वय ललित यादव, पुष्पेंद्रदास मानिकपुरी, विक्रम सिंह, दिनेश विजय, मनीष जायसवाल, रोशन रजक, तिरिथराम, चंद्रहास साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
सीपत-बलौदा जर्जर सड़क पर प्रशासन-ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद बनी सहमति, सड़क सुधार के लिए 15... खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत.....