बिलासपुर

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री के प्रति प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने आभार जताया…कहा आवास भूखंड आवंटन का भरोसा बढ़ाया भूपेश बघेल ने…

बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है और कहा कि मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कवच मिलेगा। उन्होंने इस मामले में रुचि लेकर कमेटी बनाई। सुरक्षा विधेयक का मसौदा तैयार कराया और अब कैबिनेट की बैठक में प्राथमिकता के साथ उसका अनुमोदन कर आश्वस्त कर दिया है कि बहुत जल्द यह विधेयक लाकर पारित किया जायेगा। अब सारी औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने को है। उम्मीद है कि यह विधेयक यथाशीघ्र कानून के स्वरूप में सामने होगा और छत्तीसगढ़ के मीडिया कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होगी।

बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्रकार कल्याण की हर मांग पर संवेदनशील हैं उन्होंने अधिमान्यता का दायरा बढ़ाने के साथ ही, नियमों में सरलता लाकर मीडिया कर्मियों के प्रति सहृदयता दिखाई है। मुख्यमंत्री ने पत्रकार सम्मान निधि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह की। अब पत्रकार सुरक्षा कानून ला रहे है। इससे मीडिया कर्मियों का उत्पीड़न रुकेगा और वे अधिक उत्साह के साथ जनहित में अपना कर्तव्य निभा सकेंगे।

बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बिलासपुर के पत्रकारों के आवास हेतु रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने की पुरानी मांग का पुनःअनुरोध करते हुए भरोसा व्यक्त किया है की मुख्यमंत्री जी इसी सत्र में पत्रकार आवास हेतु भूखंड प्रदान करने की घोषणा कर उस पर अविलम्ब क्रियान्वयन के निर्देश देंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...