बिलासपुर

कोरमी में 5 लाख़ के नाली निर्माण का भूमिपूजन….अंकित ने कहां मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करेंगे…..

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कोरमी में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य नागरिक सहिय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नाली निर्माण का भूमि पूजन करते हैं अंकित गौरहा

अंकित गौरहा ने बताया पानी निकासी और नाली निर्माण को लेकर जनता की बहुत पुरानी मांग थी। भूपेश बघेल की सरकार के प्रयास से जनता की मांग को पूरा किया गया है। नाली निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के पानी निस्तारी की समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कोरमी में स्थानीय लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर नाली निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया.और नारियल फोड़ने के बाद निर्माण कार्य का पहला फावड़ा भी चलाया। अंकित गौरहा ने बताया कि पांच लाख रूपयों की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होने अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करने निर्देश भी दिए। सभापति ने कहा कि बरसात के समय में जनता को पानी निस्तारी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था। इन्ही तमाम बातों को लेकर शासन ने नाली निर्माण के लिए पांच लाख रूपयो की स्वीकृति प्रदान किया था। आज भूमिपूजन के साथ नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

श्रीफल तोड़कर भूमि पूजन करते हुए

उन्होने कहा कि जनता की मांग को शासन ने हमेशा गंभीरता से लिया है और निर्वाचन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंच पर

इस अवसर पर गौरीशंकर यादव,जनपद सदस्य अजय घृतलहरे,सरपंच मनोज बंजारे, विक्रम धूरी,विजय कौशिक,अथर्व मगर,प्रांशु शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...