बिलासपुर

गुप्ता समाज की नई कार्यकारिणी गठित : हरिश्चन्द्र बने अध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता दूसरी बार सचिव नियुक्त…@

कशिश न्यूज़|सीपत

श्री चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज, सीपत की बैठक मंगलवार को शिवदयाल सभाभवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समाजजनों ने हरिश्चन्द्र गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी, वहीं सचिव पद पर पुनः हिमांशु गुप्ता को नियुक्त किया गया।

समाज की बैठक में उपाध्यक्ष पद के लिए गिरिराज गुप्ता, कोषाध्यक्ष के रूप में रामगोपाल गुप्ता, सहसचिव पद पर आशुतोष गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेंद्र गुप्ता व दीपक गुप्ता को मनोनीत किया गया। साथ ही संरक्षक पद की जिम्मेदारी गोपीचंद गुप्ता व बांके बिहारी गुप्ता को सौंपी गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष हरिश्चन्द्र गुप्ता ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज को संगठित कर विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

वहीं दूसरी बार सचिव पद संभाल रहे हिमांशु गुप्ता ने समाजजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और समाज को सशक्त बनाने में पूरी ताकत से कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई।

बैठक में कार्यकारिणी गठन के साथ-साथ समाज की आय-व्यय रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। साथ ही सप्तगढ़ से प्राप्त पत्रों पर भी चर्चा हुई। आगामी समय में युवा संगठन की टीम गठन पर भी सहमति बनी।

बैठक में सप्तगढ़ मनोनीत मंत्री कमल गुप्ता, नरेश गुप्ता, प्रीतम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन व युवा वर्ग मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...