शिक्षा

सीपत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला…स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित.… आज से ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रवेश प्रारंभ…. क्षेत्रवासियों ने सीएम के साथ राजेंद्र धीवर का आभार जताया…..?

सीपत (रियाज़ अशरफी) । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सीपत को अपग्रेड करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित किया है। सीएम ने लोगों की मांग व जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सत्र 2023 – 24 के लिए सीपत में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के रूप में कक्षा पहली से बारहवीं तक प्रवेश प्रक्रिया आज 10 अप्रैल से ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रारम्भ हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने सीएम व मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार जताया है।

बता दें कि शासकीय बालक स्कूल सीपत प्रारम्भ से ही शिक्षण व अध्यापन में बेहतर रहा है। इसी आधार पर सीपत शाला को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिंदी माध्यम हेतु चयन किया गया है। सीपत स्कूल की प्राचार्या टी विजयलक्ष्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बीपीएल छात्रों व होनहार छात्रों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद स्कूल घोषित किया है, जहाँ आसपास के छात्र प्रवेश लेकर अपना भविष्य संवार सकते है। प्राचार्य ने आगे बताया कि शाला में क्लासरूम, प्रयोगशाला, फर्नीचर व अधोसरंचना विकास का काम तेजी से चल रहा है। भव्य शाला भवन विस्तृत मैदान के साथ नवीन सत्र 2023 – 24 हेतु शाला में तैयारी जारी है। छात्रों को शासन के निर्देशानुसार प्रवेश दिया जाएगा।

इस वर्ष सीपत स्कूल में आज 10 अप्रैल से सभी कक्षा में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। शाला में इको क्लब विज्ञान गणित क्लब स्काउट गाइड स्पोर्टस क्लब सेमिनार सांस्कृतिक क्लब स्वच्छता क्लब ऊर्जा क्लब पर्यावरण संरक्षण केरियर क्लब छात्र परिषद योगा आदि के माध्यम से निरन्तर गतिविधि जारी रखते हुए उत्कृष्ट शिक्षण कार्य संचालित होंगे।

छत्तीसगढ़ शासन मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने बताया कि सीपत में हिंदी माध्यम के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम की मांग पालकों ने की थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम ने उनकी मांगों को पूरा करते हुए इसी सत्र से प्रवेश के लिए आदेश जारी कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी सीपत के कांटा घर में चोरी का खुलासा, 7 गिरफ्तार जेल दाखिल...@ छू लो आसमान: मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर का प्रेरणादायी शैक्षणिक अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राओ ने उठाया ... तेज रफ्तार का कहर: मस्तूरी के कांग्रेस व कारोबारी समेत दो की दर्दनाक मौत, NH पर कार तीन बार पलटी सीपत पुलिस का नशे के खिलाफ महाअभियान: 4 दिन में 4 बड़ी कार्रवाई, 167.300 लीटर अवैध शराब जप्त, 4 आरोप... बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर