क्राइम

तेज रफ्तार का कहर: मस्तूरी के कांग्रेस व कारोबारी समेत दो की दर्दनाक मौत, NH पर कार तीन बार पलटी

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगियों को लील लिया। मस्तूरी निवासी कांग्रेस नेता और कारोबारी राहुल राय समेत दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में भारतमाला नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

मृतक काँग्रेस नेता राहुल राय

बिलासपुर के एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, युवा कांग्रेस नेता एवं ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक राहुल राय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढालू अग्रवाल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना में वाहन के परखच्चे उड़े

बारात में शामिल होने निकले थे युवक
जानकारी के मुताबिक सभी युवक बिलासपुर से बालको एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर–उरगा भारतमाला नेशनल हाईवे पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।

निर्माणाधीन लेन बनी हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि भारतमाला नेशनल हाईवे का यह हिस्सा अभी निर्माणाधीन है। हाईवे के अंत में बनी खाईनुमा लेन में तेज रफ्तार कार उतर गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार गड्ढे में गिरकर तीन बार पलटी और सड़क से दूर जा गिरी। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन में लगे नम्बर प्लेट


हादसे के बाद पीछे आ रहे दोस्तों ने तत्काल घायलों को पुलिस को सूचना दिए बिना ही बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल भिजवाया।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसे से करीब 40 मिनट पहले सभी युवक बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने कई कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद सभी बालको के लिए रवाना हुए थे।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और अधूरे निर्माण की भयावह सच्चाई को उजागर करता है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...