क्राइम

सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दबोचे…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा एवं ग्राम देवरी में की गई अलग-अलग रेड कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब की बड़ी खेप जब्त की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सीपत थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नरगोडा और ग्राम देवरी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के निर्देश पर दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर दोनों गांवों में एक साथ दबिश दी गई।

रेड के दौरान ग्राम नरगोड़ा के भांठापारा से अमन लोनिया पिता मंगल सिंह लोनिया (उम्र 22 वर्ष) के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। वहीं ग्राम देवरी भांठापारा में जगत नारायण वस्त्रकार पिता हिमांचल वस्त्रकार (उम्र 40 वर्ष) के पास से 35 पाव देशी प्लेन शराब 6 लीटर 300 सौ ग्राम बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और ऐसे अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...