शिक्षा

सरस्वती सायकल योजना ने बेटियों के लिए शिक्षा की राह आसान किया है- तहसीलदार माया अंचल

बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा में मंगलवार को सरस्वती सायकिल योजना के तहत कक्षा 9 वीं के 52 छात्राओं को सायकिल प्रदान किया गया।

निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सीपत तहसीलदार श्रीमती माया कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन ने छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरूवात की गई थी।

इस योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है।

तहसीलदार माया अंचल ने बताया यह योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों के लिए शिक्षा की राह आसान किया है। पहले कई किलोमीटर से पैदल चलकर स्कूल आती थी। लेकिन अब कम समय में ही आसानी से स्कूल पहुंच जाती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास समिति अध्यक्ष उमेश चंद्राकर,पीताम्बर सीदार,पप्पू साहू,दुर्गा तिवारी,विजय गुप्ता,अशोक सूर्यवँशी,मनोहर पात्रे,रामेश्वर साहू,अर्जुन शर्मा, हरिश्चन्द्र श्रीवास,शांति पॉल पटेल,उमेश कश्यप, शाला के प्राचार्य डॉक्टर सुजय कुमार शरण वासुदेव नारायण देवांगन, विनय कश्यप, श्रीमती अंजू चौहान नरेन्द्र कुमार कर्ष उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हर प्रसाद भारद्वाज ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...