शिक्षा

छू लो आसमान: मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर का प्रेरणादायी शैक्षणिक अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राओ ने उठाया लाभ…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

छत्तीसगढ़ मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर के तत्वावधान में बुधवार को शहर के लखीराम ऑडिटोरियम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए “छू लो आसमान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा, जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक एकता को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज सैय्यद जाहिर आगा साहब एवं हाफिज अंजुम आरिफ साहब (नूरानी मस्जिद) द्वारा कुरान की तिलावत और दुआ-ए-खैर से की गई। मंच संचालन कैप्टन डॉ. आशीष शर्मा (प्रोफेसर, डी.पी. विप्र महाविद्यालय) एवं उमाशंकर पांडेय ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर माननीय अरुण पटनायक रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। ईमानदारी, मेहनत और अनुशासन अपनाने वाला विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करता है। हर छात्र में नेतृत्व क्षमता छिपी होती है, बस उसे सही दिशा और अवसर की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे जी ने मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और चरित्र निर्माण का अवसर दे रहा है। शिक्षित, अनुशासित और जागरूक युवा ही देश की उन्नति के मजबूत स्तंभ बनेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेटर एवं एसईसीएल के डिप्टी जीएम जाकिर हुसैन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य केवल किताबों में नहीं, बल्कि उनके सपनों, मेहनत और आत्मविश्वास में छुपा है। शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं देती, बल्कि सोचने की शक्ति और चुनौतियों से लड़ने का साहस देती है। हर बच्चा आसमान को छू सकता है।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जसबीर सिंह चावला ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं हाजी शेख रफीक ने विद्यार्थियों को आगामी 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की गंभीरता से तैयारी करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज पाशा ने कहा कि मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त मंच है। हमारा लक्ष्य हर बच्चे के हाथ में किताब और कलम, दिल में हिम्मत और आंखों में बड़े सपने हों। सरफ़राज़ ने बच्चों से कहा असफलता से डरें नहीं, सफलता की पहली सीढ़ी है।

समापन अवसर पर संस्था के सचिव एम.एन. रिजवान ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल शिक्षा का संदेश नहीं, बल्कि बच्चों को नई दिशा देने का संकल्प है। बच्चों की शिक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद इमरान , संरक्षक मोहम्मद निसार, हाजी आमिर खान, गौस मोहम्मद, सैय्यद रज्जाक अली, यासीन कुरेशी, सैयद महफूज अली, मोहम्मद मुकीम, सैय्यद मोहम्मद इमरान, अब्दुल अलीम, मोहम्मद नावेद सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...