खेल

शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

बिलासपुर में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाते हुए बड़ी कोनी–बिरकोना मोड़ के पास बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया गया। अकादमी का उद्घाटन निगम के पार्षद अमित मिश्रा एवं वरिष्ठ व सम्मानित नागरिक नेपाल पाण्डेय के करकमलों से हुआ।

अकादमी में लड़के और लड़कियों दोनों के लिए क्रिकेट प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां एनआईएस प्रमाणित अनुभवी कोचों द्वारा तकनीकी क्रिकेट कोचिंग दी जाएगी, वहीं ASCA लेवल-1 फिटनेस ट्रेनर खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का प्रशिक्षण देंगे। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अकादमी में टर्फ पिच, एस्ट्रो टर्फ और सीमेंट पिच की अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है।

अकादमी के कोच सौरभ राय, कान्हा तिवारी, सुमित जायसवाल और निशा भगत ने बताया कि लाखों युवा क्रिकेट के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते हैं। राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने की कल्पना ही गर्व और खुशी से भर देती है। हमारा अंतिम लक्ष्य है कि बिलासा स्पोर्ट्स अकादमी से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों, क्योंकि हमारे लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून और सपना है।

उन्होंने कहा कि क्रिकेटर बनने के लिए खेल की बुनियादी समझ, तकनीक और अनुशासन सबसे जरूरी है। जिस तरह स्कूल में रोज़ नई चीज़ें सिखाई जाती हैं, उसी तरह अकादमी में क्रिकेट की मूलभूत बातें, आधुनिक तकनीक और खेल से जुड़ी हर बारीकी को गहराई से सिखाया जाएगा। क्रिकेट प्रशिक्षण खिलाड़ी के सपनों को साकार करने की दिशा में पहला और सबसे अहम कदम होता है।

बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी शुरुआती खिलाड़ियों से लेकर पेशेवर क्रिकेटरों तक सभी के लिए कोचिंग और प्रशिक्षण की सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे खिलाड़ी अपने क्रिकेट कौशल को विकसित और निखार सकें।

इस अवसर पर भाजपा नेता रामनिवास शर्मा, पूर्व पार्षद संतोष दुबे, आशीष मिश्रा, सुरेश ध्रुव, जीतू चौहान सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे और अकादमी की पहल की सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...