लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी दुआ…@

कशिश न्यूज | लुतरा शरीफ
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को सूफी संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह लुतरा शरीफ में विशेष चादर चढाई गई व पुलपोशी की गई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश एवं जिला बिलासपुर ग्रामीण के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दरगाह में चादर चढ़ाकर दोनों नेताओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश में अमन-चैन की दुआ मांगी। दरगाह के खादिम उस्मान खान ने दुआ मांगी। कार्यक्रम में दरगाह इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी, खादिमान अब्दुल गफ्फार, मुस्लिम जमात के सदर मोहम्मद इस्माइल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष फैज़ान अहमद शेबू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने डॉ. सलीम राज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य एवं ‘मन की बात’ प्रदेश सह-प्रभारी सिकंदर खान ने कहा कि दरगाह में की गई दुआ प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा समाज को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य कर रहा है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने कहा कि जन्मदिन के पर दरगाह में चादरपोशी कर प्रदेश की तरक्की और शांति की कामना करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने दोनों नेताओं को जनसेवा के लिए समर्पित बताया।
इस दौरान प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष फैज़ान अहमद शेबू , दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली, सेक्रेटरी रियाज अशरफी,प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य एवं ‘मन की बात’ प्रदेश सह-प्रभारी सिकंदर खान ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान, एजाज खान, मोहसिन अली, सुल्तान कुरैशी, टीपू खान, फारूक शेख, जिला उपाध्यक्ष आमीन कुरैशी, रौशन खान, फारूक कुरैशी, राजिक शेख, निसार बेग, दानिश खान, बाबा खान, सुल्तान खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



