बिलासपुर

जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे मौजूद…@

कशिश न्यूज | बिलासपुर

बिलासपुर जिले के वनांचल ग्राम जेवरा और सीपत में गुरुवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जल संरक्षण से लेकर जिम्मेदार पत्रकारिता और शहीद परिवारों के सम्मान तक, दोनों आयोजन सामाजिक सरोकार और जनजागरण का सशक्त संदेश देंगे। कार्यक्रमों में जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते अधिकारी

दोपहर 12:30 बजे जेवरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में “जल रक्षा मिशन” कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ग्रामीणों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जनभागीदारी से जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिकारी ग्रामीणों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सामूहिक प्रयासों का आह्वान करेंगे। साथ ही साइबर फ्रॉड, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इसके पश्चात दोपहर 2 बजे सीपत प्रेस क्लब भवन में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं क्षेत्र के शहीद परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। समारोह में प्रशासनिक, पुलिस एवं औद्योगिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल होंगे, जबकि अध्यक्षता एसएसपी रजनेश सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक स्वपन कुमार मंडल तथा सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार शामिल रहेंगी।

समारोह के दौरान प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र के शहीद परिवारों को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी, जनजागरूकता और सशक्त पत्रकारिता के संकल्प को और मजबूत करेगा।

जेवरा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल, जनपद पंचायत मस्तूरी के सीईओ जेआर भगत, लोकनिर्माण विभाग के ईई विंदयराज एवं एसडीओ रविन्द्र केला सहित अन्य अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...