बिलासपुर

एनटीपीसी सीपत पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक,12 लाख से अधिक पौधे रोपे गए…@

(उच्चभट्ठी में मियावाकि पद्धति से 32 हजार पौधारोपण की पहल)

@ रियाज़ अशरफी

सीपत। एनटीपीसी सीपत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत प्रभात फेरी से हुई,कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मचारियों के साथ स्थानीय निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उच्चभट्टी में पौधारोपण करते हैं परियोजना प्रमुख पांडेय

इस दौरान बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिका और अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडेय ने अपने संबोधन में एनटीपीसी सीपत और एनटीपीसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे पहल का उल्लेख किया। साथ ही साथ उन्होने जल संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने और कृषि उत्पादकता का समर्थन करने में विभिन्न जीव के महत्व को रेखांकित किया।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली संदेश देते एनटीपीसी कर्मचारी एवं यूनियन

इस अवसर पर एनटीपीसी सीपीजी-2 के महाप्रबंधक श्रीजित कुमार ने उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई प्रचालन विभाग के निदेशक रविन्द्र कुमार ने एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से जारी पर्यावरण के संरक्षण संदेश को पढ़ा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडेय

कार्यक्रम में अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) महाप्रबंधकगण, संगवारी महिला समिति के वरिष्ठ सदस्या तथा बड़ी संख्या में अधिकारीगण, यूनियन व एशोसिएशन के प्रतिनिधि तथा कर्मचारियों सम्मिलित हुए।

तत्पश्चात पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा वृहत स्तर पर मियावाकी पद्धति से उच्चभाटी गांव में 32 हजार पौधारोपण का पहल करते हुए परियोजना प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इसके अलावा एनटीपीसी सीपत के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी ग्राम रांक में सरपंच प्रतिनिधि के साथ मिलकर बड़ी संख्या में पेड़ लगाए, जो हरित आवरण बढ़ाने में सहायक होगा। एनटीपीसी सीपत हरित राज्य के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो मे जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है।

पर्यावरण जागरूकता रैली में बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल हुए
Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...