बिलासपुर

जांजी से धनिया 10 किमी तक निकली अक्षत कलश यात्रा, 55 गांव के हजारो लोग हुए शामिल..@

(फूलों की वर्षा के साथ हुआ अक्षत कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत)

(रियाज़ अशरफी):- अयोध्या में आगामी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का भव्य रूप से प्राण- प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी कड़ी में सनातन धर्म के लोगों को निमंत्रण देने के लिए पूरे देश मे अक्षत कलश यात्रा निकली जा रही है और लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। रविवार को ग्राम जांजी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विशाल अक्षत कलश यात्रा निकाली गई जो सीपत, गुड़ी हिंडाडीह एवं खांडा होते हुए ग्राम धनिया के बस स्टैंड स्थित राम मंदिर पहुंची। जहां कलश की स्थापना की गई।

जगह-जगह स्वागत हुआ अक्षत कलश यात्रा की

अक्षत कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे विश्व हिंदू परिषद मस्तूरी प्रखंड के अध्यक्ष रविकांत राजवाड़े ने बताया कि यहां से 31 दिसम्बर को आसपास के 55 गांवों में अयोध्या जाने निमंत्रण के लिए कलश भेजा जाएगा। अक्षत कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजामान होता रहा। वहीं सभी सनातन धर्म के लोगों को अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण भी दिया गया। अक्षत कलश यात्रा में डीजे व कीर्तन मंडली की धुन पर महिला पुरुष व बच्चे सहित सभी भक्तगण नाचते झूमते रहे। अक्षत कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया सभी भक्त बारी बारी अक्षत कलश को अपने सर में रखकर पैदल चलते नजर आए। कलश यात्रा का रथ को रोक कर जगह-जगह पर भक्तों ने फूल बरसाए और आरती किए।

अक्षत कलश के नेतृत्व में शामिल परिषद के सह-मंत्री रिंकू शर्मा अयोध्या ने भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातन धर्म के लोगों में काफी उत्साह है। परिषद के विभाग धर्म प्रसार प्रमुख प्रमोद कश्यप ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है। इस मौके पर सभी भक्त अपने घर व मंदिरों में दीया से भव्य रूप से सजावट करें।


इस दौरान प्रमोद कश्यप,रिंकू शर्मा, रविकांत रजवाड़े, रघुनंदन श्रीवास,दीपक वैष्णव,सतीश पाटनवार, राजेश केवट,करण साहू, विनय राज, रत्नेश कश्यप, रामेश्वर साहू, गजेंद्र यादव, सतीश गिरी गोस्वामी, संदीप शर्मा, पृथ्वराज सिंहरौल, राहुल पाटनवार, खमेंद्र पाटनवार, प्रमेंद्र पाटनवार, लक्की पाटनवार, कुलदीप यादव सहित हजारों सनातन धर्म के लोग अक्षत कलश यात्रा में मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...