राजनीति

जेवरा में एकलव्य विद्यालय खोलने की मांग तेज: भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव से की मुलाकात…@

कशिश न्यूज | सीपत

भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव के कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर मस्तूरी विकासखंड के सीपत तहसील अंतर्गत आने वाले आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत जेवरा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) खोलने की मांग की है।

मुलाकात के दौरान कौशिल ने मंत्री उरांव को बताया कि जेवरा एवं आसपास का क्षेत्र आदिवासी बहुल है, जहां उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय शिक्षा की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय खुलने से क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।

गौरतलब है कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित किए जाते हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को निशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही डॉक्टर, इंजीनियर, पीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था भी की जाती है।

दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि यदि जेवरा पंचायत में एकलव्य विद्यालय की स्थापना होती है तो इससे न केवल मस्तूरी विकासखंड बल्कि आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को भी बड़ा लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभाग के संचालक को प्रस्ताव पत्र अग्रेषित करते हुए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए। क्षेत्रवासियों ने दिलेन्द्र कौशिल के इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही जेवरा में एकलव्य विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलेगी, जिससे आदिवासी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...