बिलासपुर

शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए जिम के माध्यम से व्यायाम जरूरी-एसडीएम बजरंग वर्मा

(एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम गतौरा में जिम उपकरण का हस्तांतरण)

(रियाज़ अशरफी): एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आसपास के ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मस्तूरी के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजरंग सिंह वर्मा के मुख्यतिथ्य में ग्राम पंचायत गतौरा सरपंच प्रतिनिधि सुरेश राठौर को जिम उपकरण जिसमें ट्रेडमिल, मल्टी स्टेशन जिम, विभिन्न वजन वर्ग के ओलंपिक डम्ब्ल्स, एयर बाइक साइकल तथा ओलंपिक फ्लेट बेंच का हस्तांतरण किया गया।

गतौरा स्थित जिम का उद्घाटन करते अधिकारीगण

एसडीएम बजरंग वर्मा ने कहा कि आजकल लोग शारीरिक रूप से काफी ज्यादा असक्रिय होते जा रहे हैं। ऊपर से मोबाइल की दुनिया लोगों को शारीरिक रूप से पूरी तरह स्थिर करती जा रही है। लोगों ने इसी को अपना कंफर्ट जोन बना लिया है। इस वजह से मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड, इत्यादि जैसी कई गंभीर समस्याएं लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। वहीं कई गंभीर बीमारियां जैसे कि दिल से जुड़ी समस्या भी कम उम्र में ही लोगों को प्रभावित कर रही है। जिम उपकरणों के नियमित उपयोग से लोग अपना स्वास्थ्यवर्धन कर सकते हैं। व्यायाम के माध्यम से कई गंभीर बीमारियों से उन्हें छुटकारा भी मिलेगी।


इस अवसर पर मस्तूरी तहसीलदार अभिषेक राठौर,सीपत तहसीलदार श्रीमती डॉ. सिद्धि गवेल, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) एनटीपीसी सीपत,अभिजीत चटर्जी, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विवेक चन्द्र, तथा एनटीपीसी सीपत मानव संसाधन सीएसआर के कर्मचारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...