बिलासपुर

कार के साथ नाले में बहे मासूम तेजस साहू को भाजपा पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया, कहा यह पूरे क्षेत्र की पीड़ा है

कशिश न्यूज़| सीपत

हरेली पर्व की रात गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में मासूम तेजस साहू की कार सहित तुंगन नाले में बहने से हुई दुखद मृत्यु पर रविवार को सीपत भाजपा मंडल के पदाधिकारी खम्हरिया गांव पहुँचे। उन्होंने तेजस को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की।

मृतक मासूम तेजस साहू

गौरतलब है कि उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर से दर्शन कर लौटते समय तेज बारिश और बाढ़ के तेज बहाव के चलते तेजस अपने परिवार के साथ कार में झलमला के तुंगन नाले में बह गए थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार पानी के बहाव का अंदाज़ा नहीं लगा सका। कार तो अगले दिन मिल गई थी, लेकिन मासूम तेजस का शव तीन दिन बाद शनिवार को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बाबुल की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। मृतक तेजस, मोहनलाल उर्फ भोला साहू के पुत्र थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

तेजस के पिता मोहनलाल के साथ भाजपा के पदाधिकारी

रविवार को सीपत भाजपा मंडल के अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री द्वय सतीश पटनवार एवं हरिकेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, जनपद सदस्य देवेश शर्मा,शिव साहू, नंदिनी साहू, रमन गिरी गोस्वामी, बलराम पटनवार, महेंद्र साहू, तुषित पटनवार, बलदाऊ यादव,प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता खम्हरिया पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की।

भाजपा पदाधिकारियो ने कहा, यह हादसा केवल एक परिवार का नुकसान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की पीड़ा है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...