बिलासपुर

राशि स्टिल एंड पॉवर लिमिटेड में आन-बान और शान से लहराया तिरंगा, 350 कर्मचारियों का हुआ सम्मान, पौधारोपण की शपथ ली…@

कशिश न्यूज़ |बिलासपुर

पाराघाट जयरामनगर स्थित राशि स्टील एंड पॉवर लिमिटेड परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया, जब 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त की सुबह पूरे गर्व और उल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। देश की आन, बान और शान का प्रतीक यह ध्वज देखते ही हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

ध्वजारोहण के बाद अधिकारी-कर्मचारी

कार्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कंपनी के 350 कर्मचारियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्रबंधक चिंटू मिश्रा ने सभी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक आदत बननी चाहिए।

कंपनी के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल जश्न का दिन नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है। हमें हर वर्ष बड़ी संख्या में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का व्रत लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि जीवन में ताजगी और संतुलन भी आता है।

कार्यक्रम में एचआर पीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। तिरंगे के साये में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का प्रण लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...