बिलासपुर

सराहनीय पहल:- विजय कुमार ने दिवंगत माता-पिता के नाम पर जमीन दान कर दी…. अब वहां रंगमंच का निर्माण होगा?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) – दिवंगत माता-पिता की स्मृति में विजय कुमार ने गांव के मुख्य चौक पर स्थिति अपनी जमीन पंचायत को दान कर दी है। अब उस जमीन पर जनपद मद के दो लाख रुपये पंचायत की राशि से एक खूसूरत रंगमंच का निर्माण कराया जा रहा है। मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।बताते चले कि जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत नवागांव (मचखण्डा) के विजय कुमार पाटनवार की जमीन गांव के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले बजरंग चौक में जमीन थी। उक्त जमीन को उसने अपने स्वर्गीय माता-पिता रूपराम पाटनवार एवं श्रीमती त्रिवेणी पाटनवार के स्मृति में पंचायत को दान कर दी। गांव की जरूरत को देखते हुए क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य प्रमिल दास मानिकपुरी ने उस दान वाली भूमि पर रंगमंच निर्माण के लिए अपने जनपद मद से 2 लाख रुपये की घोषणा की है।

ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच बेद प्रसाद टेंगवर ने बताया कि उस स्थान पर रंगमंच की कमी थी इसलिए जनपद सदस्य के मद और ग्राम पंचायत की राशि से एक रंगमंच का निर्माण कराया जा रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भूमि दानदाता विजय कुमार पाटनवार का जनपद सदस्य व सरपंच ने सम्मान किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता वीरू यादव, धनसाय रजक, खम्भन यादव,राजेन्द्र रजक, रामहरे,कुशल प्रसाद,रामायण एवं अभिषेक डोंगरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...