बिलासपुर

राजेन्द्र तीसरी बार धीवर समाज के जिला अध्यक्ष निर्वाचित, कहा समाज का सर्वांगीण विकास ही करना प्राथमिकता…@

@ रियाज़ अशरफी

छत्तीसगढ़ धीवर समाज बिलासपुर जिला का आम चुनाव ग्राम सेमरताल के चंदैनी गोंदा मैदान में हुआ। मतदान प्रक्रिया से हुए इस सामाजिक चुनाव में सर्वाधिक वोट प्राप्त कर राजेन्द्र धीवर तीसरी बार धीवर समाज के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि

चुनाव अधिकारी परमेश्वर फुटान ने जिला अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई। इनमें अध्यक्ष के लिए 4, सचिव के लिए 17 और कोषाध्यक्ष के लिए 11 प्रत्याशियों नामांकन दाखिल
किया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी गजानन्द निषाद ने मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई। धीवर समाज के 140 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रमाण पत्र के साथ धीवर समाज के निर्वाचित पदाधिकारी

मालूम हो कि धीवर समाज में 10 परिवार को मिलाकर एक वोट होता है। इसमें से सबसे अधिक 70 वोट अध्यक्ष के लिए राजेंद्र धीवर को मिला। इसी तरह सचिव पद में पवन धीवर और कोषाध्यक्ष के पद में सतीश धीवर को भी तीसरी बार जीत मिली। यह तीनों निर्वाचित पदाधिकारी 2010 से इन पदों में आसीन हैं। चुनाव जीतने के बाद के बाद राजेंद्र धीवर ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक व रचनात्मक कार्य को सतत बनाएं रखने और समाज के प्रतिभावान छात्रों को आगे लाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। सभी विजयी उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र प्रदान
किया।

इस दौरान धीवर समाज के छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश धीवर, महासचिव रामलाल पैदरिया और कोषाध्यक्ष पवन कुमार धीवर आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...