बिलासपुर

अल्प वर्षा से पिछड़ने लगी खेती..राजेंद्र धीवर ने खूंटाघाट से पानी छोड़े जाने की मांग की है.. 74% है जलाशय में पानी

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| जिले में कम बारिश होने की वजह से किसानों को धान के रोपाई की चिंता सताने लगी है। वर्तमान में बेलतरा, सीपत, मस्तूरी एवं पचपेड़ी तहसील में पानी की कमी होने के कारण धान की बोनी भी पिछड़ने लगा है इन सब समस्या को देखते हुए, छ.ग. शासन के मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा से चर्चा कर खूंटाघाट जलाशय से शीघ्र ही पानी छोड़े जाने की मांग की है।

खूंटाघाट जलाशय

राजेंद्र धीवर ने बताया कि यह समय रोपाई का है। सावन के महीने में भी अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जिससे खेती कार्य पिछड़ने की संभावना है ऐसे में किसानों की चिंता वाजिब है। पानी की कमी के चलते खेत सुख चुके हैं। इसका असर धान के पैदावार पर होना स्वाभाविक है। अगर समय पर खूंटाघाट जलाशय से खेतों के लिए पानी मिल जाता है तो किसानों की चिंता दूर हो जाएगी।
जानकारी देते चलें कि वर्तमान में खूंटाघाट जलाशय में 74 प्रतिशत पानी का भराव है जो किसानों को पानी देने के लिए पर्याप्त है,जलाशय में जल भराव पिछले वर्ष जुलाई की अपेक्षा 16 प्रतिशत कम है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...