बिलासपुर

ड्रोन कैमरे से युवा नर हाथी की निगरानी, सागौन प्लांट के घने जंगल की पाइन बनी बड़ी बाधा, वन विभाग सतर्क, कई गांवों में मुनादी स्कूलों में छुट्टी बिजली भी बंद…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

जांजगीर के जंगल से भटककर दलहा पहाड़ के रास्ते आया करीब 10 वर्षीय युवा नर हाथी पिछले दो दिनों से सीपत के भरुआडीह–कैमाडीह जंगल क्षेत्र में लगातार घूम रहा है। शनिवार की रात वह सागौन प्लांट के घने जंगल में लगभग 6 किलोमीटर भीतर तक चला गया, जहां दो ड्रोन कैमरे से उसकी निगरानी की जा रही है। घने पत्तों और ऊँची पाइन जैसी सागौन की कतारें कैमरा टीम के लिए बड़ी रुकावट बन रही हैं।

हाथी की गतिविधि देर रात कैमाडीह–ठरकपुर जंगल के नाला क्षेत्र में पाई गई है। खतरे के मद्देनज़र पास के गांवों में मुनादी कराई गई, जबकि वन कर्मियों को देखकर कई बार वह जोर से चिंघाड़ा भी, जिससे वनकर्मी घने जंगल से तुरंत बाहर आ गए। रातभर 30–35 सदस्यीय वनकर्मी टीम टॉर्च, मशाल और अलाव के सहारे जंगल में मूवमेंट मॉनिटर कर रही है।

शाम होते ही मूवमेंट कैमाडीह की ओर, स्कूलों में छुट्टी

दिनभर भरुआडीह क्षेत्र में रहने के बाद शाम होते ही हाथी कैमारानी मंदिर की ओर बढ़ गया, जहां पगचिह्न स्पष्ट मिले।
करीब के गांव कारीछापर, जूहली, कैमाडीह, खाड़ा आदि में चेतावनी दी गई। हाथी की आशंका के कारण कई स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई।

रेंजर शुभम मिश्रा सहित 30+ अधिकारियों की टीम रेस्क्यू में जुटी

सीपत, बेलतरा, सोंठी, खोंधरा सर्किल के डिप्टी रेंजरों सहित 30 से अधिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।बिजली विभाग भी अलर्ट पर है,जहां खतरा है वहां खुले तारों के कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं।

2023 में आए 11 हाथियों के दल का हिस्सा रहा है भटका हुआ यह हाथी

फरवरी 2023 में उड़ीसा के जंगलों से आए 11 हाथियों का दल दलहा पहाड़–अमलीपाली से होकर इसी मार्ग से सीपत पहुंचा था। वन विभाग का मानना है कि वर्तमान हाथी उसी दल का सदस्य है और उसी पुराने रास्ते से फिर सीपत क्षेत्र में प्रवेश किया है।

गज ऐप’ से हर पल की निगरानी

बेलतरा सर्किल के डिप्टी रेंजर वेद शर्मा ने बताया की हाथी के हर मूवमेंट, पदचाप, भोजन स्थलों और उसकी हलचल को गज ऐप में लाइव अपडेट किया जा रहा है, ताकि सभी वनमंडल अधिकारी तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...