बिलासपुर

कोलवाशरी प्रोजेक्ट का कड़ा विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राजेन्द्र धीवर के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनसुनवाई बंद करने की मांग…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

ग्राम भिलाई-रलिया में खुलने वाली अरपा कोल बेनीफिकेशन ग्रीनफील्ड लिमिटेड की प्रस्तावित 2.6 एमटीपीए क्षमता की कोलवाशरी के खिलाफ कांग्रेसियो ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। 25 अगस्त को खैरा स्टेडियम में आयोजित जनसुनवाई को निरस्त करने के मांग को लेकर, सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर बिलासपुर से मुलाकात कर आवेदन पत्र सौंपा गया और जनसुनवाई व प्रोजेक्ट को तत्काल बंद करने की मांग की।

कलेक्टर ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेसी

जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर ने कहा कि प्रस्तावित कोलवाशरी का सीधा असर आसपास के गांवों, स्कूलों, किसानों, जल संसाधनों और धार्मिक स्थलों पर पड़ेगा। निलाई, रलिया और बेलटुकरी जैसे स्कूल महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहां शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित होगा। ग्रामीणों को धूल व वायु प्रदूषण के कारण फेफड़े, आंख और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं, कोलधूल और राख की मार से खेती करना दूभर हो जाएगा।

ज्ञापन की कॉपी

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित क्षेत्र के 3 किलोमीटर के दायरे में सतही जल उपलब्ध नहीं है। इससे पहले से जल संकट झेल रहे किसान और अधिक परेशान होंगे। दूसरी ओर, भिलाई वारहभासी नाला, नहरें और नालियां भी प्रभावित होंगी, जिससे सिंचाई व्यवस्था चरमराएगी।

कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि इस कोलवाशरी की स्थापना से लगभग 70 से 80 हजार की आबादी प्रभावित होगी। राउतराय धार्मिक आस्था केंद्र महज 10 मीटर की दूरी पर है, जिसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। साथ ही, प्रस्तावित क्षेत्र के भीतर गेल इंडिया लिमिटेड की गैस पाइपलाइन भी बिछी है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके अलावा पास में पहले से ही कई कोलवाशरियां और रेलवे साइडिंग मौजूद हैं, ऐसे में नए प्रोजेक्ट से पर्यावरणीय दबाव और बढ़ जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कृषि भूमि का उपयोग परिवर्तन किए बिना ही इसे औद्योगिक प्रयोजन में शामिल किया गया है, जो पूरी तरह अवैध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोलवाशरी गांव के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को दीर्घकालीन नुकसान पहुंचाएगी और क्षेत्रवासियों का जीवन संकट में डाल देगी।

इस दौरान देव चन्द्राकर, रामेश्वर साहू, बिन्नू शर्मा, मेघनाथ खांडेकर, उमेंद्र कुर्रे, नरेंद्र दिनकर, हरदीप सूर्या, कमल भार्गव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...