टेक्नोलॉजी

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के सफल संचालन के लिए बीएलओ को दी गई ट्रेनिंग…मस्तूरी तहसील में मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ की स्थापना

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| राज्य में इस वर्ष के अंतिम में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण महाअभियान का आगाज़ कर दिया है। इसी तारतम्य में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए सोमवार को जनपद पंचायत मस्तूरी के सभागार में विधानसभा क्षेत्र 32 मस्तूरी के बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण प्राप्त करते मस्तूरी ब्लॉक के बीएलओ

ट्रेनरों ने प्रशिक्षण में बीएलओ को निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देशों तथा पुनरीक्षण की कार्य प्रक्रिया से विस्तार से अवगत कराया। प्रशिक्षण में बीएलओ को हिदायत दी गई कि किसी भी स्थिति में किसी पात्र नागरिक जो 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लिया है उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होना ही चाहिए। मतदाताओं के नाम विलोपित के मामले में भी पूरी सतर्कता एवं सावधानी से कार्य करने कहा गया। बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध एवं त्रुटिरहित बन सके।

एसडीएम महेश शर्मा ने बताया कि मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तहसील कार्यालय मस्तूरी में मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है जिसके प्रभारी श्री सुशील कैवर्त्य को बनाया गया है। अब कोई भी मतदाता उनसे संपर्क कर मतदाता सूची से संबंधित शिकायत से अवगत कराकर उसका निराकरण करा सकेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा, मस्तूरी तहसीलदार अनिषेक राठौर, सीपत तहसीलदार श्रीमती सिद्धि गबेल,नायब तहसीलदार राहुल कौशिक, अप्रतिम पांडेय,हितेश साहू सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...