टेक्नोलॉजी

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण पहुंचे सीपत, एनटीपीसी के नियंत्रण कक्ष स्टेज-1 का किया अवलोकन बिजली उत्पादन की प्रकिया को जाना…@

(कलेक्टर ने एनटीपीसी सीपत के नई पहल की खूब प्रशंसा की)

@ रियाज़ अशरफी

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण मंगलवार को एनटीपीसी सीपत का दौरा किया। उनके सीपत आगमन पर परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

एनटीपीसी निरीक्षण के दौरान बिलासपुर करेक्टर अवनीश शरण

कलेक्टर ने अपने सीपत प्रवास के दौरान एनटीपीसी संयंत्र परिसर के नियंत्रण कक्ष स्टेज-1 का अवलोकन किया और बिजली उत्पादन की प्रकिया को जाना। इसी प्रकार एलडब्ल्यूए क्षेत्र का दौरा कर राख से निर्मित विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया उन्होंने एनटीपीसी सीपत के द्वारा किए जा रहे इस नई पहल की खूब प्रशंसा की।

स्टेज-1 सभाकक्ष में कलेक्टर शरण ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टेशन के प्रदर्शन, सुरक्षा उपायों, स्टेज 3 परियोजना तथा सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान उन्होनें परियोजना के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सीएसआर पहलों की सराहना की तथा अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...