क्राइम

कोरबा के कमर्शियल कंपलेक्स में लगी भीषण आग.. कई लोग बेहोश छत से कूदकर कुछ लोगों ने बचाई जान… देखें वीडियो

कोरबा (रियाज़ अशरफी) |छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है। इस वजह से अंदर फंसे 5 से ज्यादा लोग बेहोश हो गए। उन्हें किसी तरह से सीढ़ियों के सहारे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि इस आग ने 10 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया गया है। फिलहाल आग बुझाने प्रयास जारी

देखे वीडियो छत से कूदकर कैसे लोग अपनी जान बचा रहे है

बताते चलें कि कोरबा शहर के बीचों बीच ट्रांसपोर्ट नगर में यह कॉम्प्लेक्स है। इस कॉम्प्लेक्स में एलआईसी का ऑफिस है, स्टेशनरी समेत कई दुकाने हैं। यहां आग करीब 1.30 बजे के आस-पास लगी थी। अचानक भड़की आग के बाद कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद लोग वहां से भागने लगे इस दौरान वहां भगड़ मच गई। कुछ लोगों ने तो सीधे ऊपर से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई छलांग लगाने से कुछ लोग घायल भी हुए।

इसके बाद फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी गई थी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़िया मौके पर पहुंची। सभी गाड़ियां आग बुझाने लगातार प्रयास कर रही हैं। मगर अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

उधर, खबर है कि कुछ लोग अंदर भी फंसे हैं। जिन्हें सीढ़ियों के सहारे निकाला जा रहा है। आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। आग इतनी जबरदस्त है कि धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि यहां आग कैसे लगी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए......