क्राइम

खमतराई हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस ने निकली बारात, महिला व नाबालिक सहित सभी 5 आरोपी जेल दाखिल..देखें वीडियो…@

@ रियाज़ अशरफी

बिलासपुर: खमतराई के अटल चौक में हुई हत्या की घटना में शामिल एक महिला सहित 5 आरोपी एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। सरकंडा पुलिस ने आरोपियों का नेहरू चौक से बारात निकालकर न्यायालय तक ले गई जहां से जेल भेजा दिया गया।

आरोपियों का बारात निकालती पुलिस

                    मालूम हो कि निकालकर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। बिलासपुर के थाना सरकंडा क्षेत्र के खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ 14 की रात करीबन 11:30 से 12:00 बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। खमतराई अटल चौक के पास गोपी सूर्यवंशी का मकान है जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत,गिट्टी फैलाकर दुकान में फ्लोरिंग करने सीमेंट का मसाला तैयार कर रहा था। पंकज उपाध्याय और कल्लू ने मुख्य सड़क में गिट्टी,रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया। इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों ने पंकज उपाध्याय एवं कल्लू के साथ मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट करने के दौरान पास मे रखे रापा,बत्ता तथा अन्य वस्तु से दोनो के उपर प्राण घातक हमला किया गया, जिससे पंकज उपाध्याय और उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मृत्यु हो गई तथा उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है घटना में शामिल सभी आरोपी 1-तिलकेश उर्फ़ सल्लू सूर्यवंशी 2- रुपेश सूत्रे 3- शिव शुत्रे 4- गोपी सूर्यवंशी 5- अन्य को पकड़ा गया है तथा इनके विरुद्ध थाना- सरकंडा मे अप क्र – 221/24धारा-147, 148, 149,307,302 IPC किया गया है घटना मे सभी आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...