राजनीति

बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण…@

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया उद्घाटन, कैफेटेरिया रिनोवेशन और वृक्षारोपण से बढ़ेगी खूबसूरती; पर्यटकों को मिलेगी नई सुविधा

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल बिलासा ताल की खूबसूरती में अब एक और आकर्षण जुड़ गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को बिलासा ताल में 24.38 लाख रुपए की लागत से तैयार नवनिर्मित वुडन ब्रिज का लोकार्पण किया। प्राकृतिक वातावरण के बीच तैयार यह आकर्षक ब्रिज पर्यटकों और शहरवासियों के लिए नया फोटो प्वाइंट और घूमने का पसंदीदा स्थल बनने की उम्मीद है।

लोकार्पण कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ अरुण पांडेय, सीसीएफ मनोज पांडेय, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, वन मंडलाधिकारी नीरज सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

प्राकृतिक सुंदरता के बीच नया आकर्षण

बिलासा ताल के प्राकृतिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए वुडन ब्रिज का निर्माण किया गया है। ब्रिज के बनने से पर्यटकों को परिसर में घूमने के साथ ही ताल के आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। आकर्षक डिजाइन और प्राकृतिक वातावरण का मेल बिलासा ताल के पर्यटन आकर्षण को और बढ़ाएगा।

कैफेटेरिया का रिनोवेशन, हरियाली पर भी जोर

कार्यक्रम के दौरान बिलासा ताल परिसर में कैफेटेरिया के रिनोवेशन कार्य और वृक्षारोपण की गतिविधियां भी हुईं। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ परिसर को और हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ा है।

पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

वुडन ब्रिज, विकसित कैफेटेरिया और बढ़ती हरियाली के साथ बिलासा ताल को शहर के प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इन सुविधाओं से स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। सुहाने मौसम और हरियाली के बीच आयोजित कार्यक्रम में बिलासा ताल का प्राकृतिक नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। विकास और सौंदर्यीकरण के इन कार्यों से बिलासा ताल में प्रकृति आधारित पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ...