क्राइम

चॉकलेट-बिस्किट के बहाने मामा ने किया खौफनाक वार, 8 साल का मासूम ‘मरने’ का नाटक कर बचा; युवाओं की सूझबूझ से बची जान, घायल सूर्यांश ने क्या कहा..देखे वीडियो…@

कशिश न्यूज | बिलासपुर

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामा ने ही अपने 8 वर्षीय भांजे सूर्यांश बरगाह को चॉकलेट-बिस्किट का लालच देकर सुनसान इलाके में ले जाकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की। लेकिन मासूम की समझदारी और युवाओं की तत्परता ने उसकी जान बचा ली।

घायल सूर्यांश

जानकारी के अनुसार, आरोपी मामा ने रिस्ते में भांजे को मोटरसाइकिल सीजी 10 बीबी 0506 में बैठाकर गांव से 4 किमी दूर, गतौरा रेलवे बटाही पुल के पास सुनसान झाड़ियों तक ले गया। वहां उसने पहले बिस्किट खाने को दिया, फिर अचानक पीछे से मुंह दबाकर गर्दन पर छुरा चला दिया। इसके बाद दोनों कलाइयों व उंगली को काटा और पीठ व कमर के नीचे भी वार कर दिया।

घायल सूर्यांश का बयान
सूर्यांश ने युवको को बताया जिसे वीडियो बनाया गया है। मामा मुझे बिस्किट और चॉकलेट खिलाने ले गए थे। अचानक उन्होंने मेरा मुंह दबाया और गर्दन व हाथ में चाकू मार दिया। मैं डर गया और मरने का नाटक किया, तभी बचा।

घायल बच्चे का बयान वाली वीडियो

घायल सूर्यांश की चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे कुछ युवक मौके पर पहुंचे

प्रत्यक्षदर्शी अविनाश तिवारी ने कशिश न्यूज़ को बताया की हम लोग रेलवे ट्रैक की ओर जा रहे थे तभी बचाओ-बचाओ की आवाज आई। जाकर देखा तो बच्चा खून से लथपथ पड़ा था और एक आदमी बैग लेकर भाग रहा था। हमने पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद पुलिस 112 को सूचना देकर बच्चे को अस्पताल पहुँचाया।

पुलिस को मौके से मोटरसाइकिल भी मिली जिसे कब्जे में ले लिया गया है

मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने बताया कि बच्चे का इलाज सिम्स बिलासपुर में जारी है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। तभी घटना की हकीकत सामने आएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...