राजनीति

गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास

कशिश न्यूज | बिलासपुर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने इसे अब तक का सबसे निराशाजनक और जनविरोधी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए कोई ठोस और प्रभावी योजना नजर नहीं आती, जिससे आम जनता में गहरी निराशा व्याप्त है।

श्रीवास ने कहा कि मौजूदा बजट से युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बेरोजगार वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, वहीं रोजगार सृजन को लेकर सरकार पूरी तरह मौन दिखाई दे रही है। देश पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है, ऐसे समय में यह बजट आम जनता को राहत देने के बजाय कॉर्पोरेट हितों को साधने वाला प्रतीत होता है।

चित्रकांत श्रीवास ने आगे कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई है, लेकिन बजट में रोजगार देने का कोई स्पष्ट ब्लूप्रिंट सामने नहीं आया है। यह बजट न केवल जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, बल्कि आने वाले समय में महंगाई और बेरोजगारी को और बढ़ाने वाला साबित होगा। यह बजट साफ तौर पर आम जनमानस के साथ छलावा है और इससे जनता को किसी भी प्रकार की ठोस राहत मिलने की संभावना नहीं दिखती।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...