राजनीति

प्रदेश में हुए शराब घोटाले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा ने शराब दुकान के सामने धरना, प्रदर्शन करते हुए पोस्टर लगाए

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। सीपत भाजपा मंडल के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर शराब घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए मंगलवार की शाम को स्थानीय शराब दुकान के सामने जमकर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया और आसपास पोस्टर लगाए। भाजपा ने कथित तौर पर प्रदेश में हुए लगभग 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर मुद्दा बनाया हुआ है।

जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नागेश्वरी साहू

जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य श्रीमती नागेश्वरी साहू ने कहा कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया था। शराबबंदी के वायदे के बिना पर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस ने बीते साढ़े चार साल में शराबबंदी को लेकर कोई नीति ही नहीं बनाई प्रदेश में शराबबंदी करने के बजाए उल्टे सरकारी दुकानों के माध्यम से शराब की बिक्री करने लगी और उसी के आड़ में लगभग 2000 करोड से भी अधिक के शराब घोटाले को अंजाम दिया गया है।

सीपत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की भूपेश सरकार को प्रदेश के 2000 करोड़ रुपये जनता को वापस करनी चाहिए, कांग्रेस की सरकार घोटाले की सरकार है। कमीशन खोरी कर बड़ा घोटाला किया गया है। आने वाले समय मे जनता जरूर सबक सिखाएगी।

शासकीय शराब दुकान के सामने प्रदर्शन करते भाजपाई

इस अवसर पर सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता, बलराम पाटनवार, हरिश्चंद्र श्रीवास, राजेश्वर कौशिक,जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजबाई नवरंग, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नंदनी साहू, मण्डल अध्यक्ष कल्याणी साहू, महामंत्री सरिता शर्मा, भाजयुमो महामंत्री ललित यादव, पुष्पेंद्रदास मानिकपुरी, प्रीतम यादव,चंद्रहास साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्च एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...