राजनीति

युवा कांग्रेस ने सीपत कॉलेज में मनाया “गौरव दिवस”….सुनील ने कहा छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.1%*

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर गुरूवार को शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में युवा कांग्रेस ने “गौरव दिवस” मनाया।
इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुचे युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा के अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि चार साल में मुख्यमंत्री ने कई नए आयाम स्थापित किए हैं। शहरी हो या ग्रामीण मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लिए काम किया है। इन उपलब्धियों में सबसे बड़ी उपलब्धि युवाओं को रोजगार देना है। आज छत्तीसगढ़ सरकार रोजगार देने में नंबर वन है छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.1% है।


सुनील पटेल ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार जगह-जगह युवा कांग्रेस द्वारा गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन, महासचिव वीरेंद्र कुमार लैहर्षण, दुर्गेश साहू, युवा कांग्रेस मस्तूरी उपाध्यक्ष नितिश जायसवाल, मस्तूरी महासचिव ऋतुराज भार्गव, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सूर्या, दिलीप मन्नेवार, अमन सूर्यवंशी, रामस्वरूप लैहर्षण, मुकेश मन्नेवार, लोमश पटेल, छोटेलाल सिदार, प्यारे लाल बैगा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल