क्राइम

सीएम का ओएसडी बनकर एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक को फोन में धमकी देने वाला कुछ ही घण्टो में दबोचा गया…@

कशिश न्यूज | सीपत

सीपत पुलिस ने फर्जी कॉल कर बड़े अफसर बनने का ढोंग रचने वाले आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर जेल भेज दिया। आरोपी ने खुद को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बताकर एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय को धमकाया था। उसने कहा था कि आदेश नहीं माने तो पावर स्टेशन बंद करा देगा और मटेरियल गेट के सामने पुलिया निर्माण की स्वीकृति रोक देगा।

आरोपी आकाश सिंह राजपूत

                मालूम हो कि एनटीपीसी सीपत के एजीएम एचआर जयप्रकाश सत्यकाम 49 वर्ष ने रविवार को सीपत पुलिस से शिकायत की कि एक अज्ञात शख्स ने एनटीपीसी सीपत के निदेशक विजय कृष्ण पांडेय को फोन कर खुद को सीएम का ओएसडी ए.के. सिंह बताया। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि उसकी बात नहीं मानने पर बिजलीघर ठप करवा देगा। मामला सामने आते ही एनटीपीसी प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने अपराध दर्ज कर तत्काल विशेष टीम गठित की। साइबर सेल की मदद से महज कुछ घंटों में आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली गई। सीपत पुलिस ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ गंडई-छुईखदान निवासी आकाश सिंह राजपूत 39 वर्ष, पिता प्रमोद सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मिथ्या प्रतिरूपण समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...