राजनीति

छात्र सम्मेलन को लेकर दिलेन्द्र कौशिल की कलेक्टर से मुलाकात, सीपत क्षेत्र की समस्याओं पर भी की वन-टू-वन चर्चा…@

कशिश न्यूज | बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलेन्द्र कौशिल ने सोमवार को बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी 5 अगस्त को बहतराई स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा की। कौशिल ने कलेक्टर अग्रवाल को बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में जिले भर से करीब 7 हजार छात्र और 3 हजार अभिभावक, यानी कुल 10 हजार लोगों की उपस्थिति होने की संभावना है।

छात्र सम्मेंलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सहित बिलासपुर जिले के विधायक और सांसद उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र में कलेक्टर संजय अग्रवाल छात्रों को प्रेरणादायक उद्बोधन देंगे।

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा की

इस मौके पर दिलेन्द्र कौशिल ने सीपत क्षेत्र की कई समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने सीपत-बलौदा जर्जर सड़क से अवगत कराया तथा इसी मार्ग के हिंडाडीह पुल के पास खतरनाक मोड़ को सीधा करने की मांग रखी। कलेक्टर ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

इसके अलावा, दिलेन्द्र कौशिल ने एनटीपीसी में लंबित नियुक्तियों का मुद्दा भी उठाया। इस पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस मामले में एनटीपीसी प्रबंधन से जरूर चर्चा कर जानकारी लेंगे। दिलेन्द्र कौशिल की इस पहल को लेकर क्षेत्रवासियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। वहीं, छात्र सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...