राजनीति

मस्तूरी कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में… मुख्यमंत्री बघेल,पीसीसी अध्यक्ष मरकाम व सीएम के सलाहकार कार्यकर्ताओ से वर्चुअल जुड़े

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)|कांग्रेस का मस्तूरी विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को जयरामनगर कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया .शिविर में प्रशिक्षार्थी के रूप में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 64 सेक्टर व 29 जोन के अलावा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रतिनिधि, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी एवं विनोद वर्मा भी मस्तूरी के कार्यकर्ताओं से जुड़े। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने बताया कि, अब 2023 के चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से इतिहास में कांग्रेस नेताओं का योगदान और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ना है। उन्होंने बताया की वर्तमान में प्रदेश में 70 लाख लोग फेसबुक और व्हाट्स ऐप का उपयोग कर रहे है। वहीं 40 लाख लोग ट्विटर पर एक्टिव हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाए जाने की बात कही। प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से पहुंचे खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रदेश आईटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी, आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी नागेंद्र राय, केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी,दुबे सिंह कश्यप, कौशल पांडेय, वीरेंद्र शर्मा, संतोष दुबे, कमल डहरिया, मीना ऑडील,शंकर यादव, ईश्वर पाटनवार अशोक राजवाल, प्रमिल दास मानिकपुरी, रामेश्वर साहू, देव सिंह पोर्ते, भागीरथी पोर्ते, घनश्याम नेताम,रवि श्रीवास, पंकज राठौर, रघुराज पांडेय, राजू सूर्यवंशी,अरविंद लहरिया, इदरीस खान, हरिश गुप्ता, विनोद यादव,टीकाराम श्रीवास, वीरू यादव, वीरेंद्र लैहर्षन एवं जानू टंडन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हे।

सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी को समझाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन- राजेन्द्र धीवर

सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने पत्रकारों को बताया कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विधानसभा चुनाव के पहलुओं समेत अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि कांग्रेस के जोन और सेक्टर स्तर के कार्यकताओं को सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी की ताकत समझाया जा सके। इसी के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष रूप से कार्यकर्ताओ को एक्टिव रहने की बात कही। 

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...