क्राइम

प्रतिमा अनावरण से पहले चोरी: छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम की मूर्ति रहस्यमयी ढंग से गायब, जांच में जुटी पुलिस…@

कशिश न्यूज़|गौरेला-पेंड्रा

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी हो जाने से जिले में हड़कंप मच गया है। यह प्रतिमा गौरेला नगर पालिका के वार्ड 10 स्थित ज्योतिपुर तिराहे पर तीन दिन पहले ही स्थापित की गई थी और आगामी 29 मई को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर इसका अनावरण होना था। लेकिन उससे पहले ही यह प्रतिमा रात करीब 2:15 बजे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई।

मोतिमपुर तिराहे पर स्थापित पूर्व जोगी की मूर्ति

                 जानकारी के अनुसार, प्रतिमा चोरी की खबर फैलते ही जोगी समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच सूचना मिली कि प्रतिमा नगर पालिका गौरेला परिषद के कैंपस में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में वहां फेंकी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरेला की एसडीएम ऋचा चंद्राकर, एसडीओपी दीपक मिश्रा समेत अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जोगी समर्थकों ने अधिकारियों के सामने ही विरोध जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ऋचा चंद्राकर ने बताया कि प्रतिमा मिल गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थल से गायब प्रतिमा

इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक क्रेन से मूर्ति को ले जाते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

नगरपालिका गौरेला परिसर में मूर्ति

गौरतलब है कि जिस स्थान पर प्रतिमा लगाई गई थी, वहां तीन दिन पहले ही रातों-रात इसे स्थापित किया गया था। इस पर नगर पालिका के सीएमओ नारायण साहू ने आपत्ति जताई थी और ठेकेदार गणेश कंस्ट्रक्शन को 24 घंटे के भीतर मूर्ति हटाने के निर्देश दिए थे।

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग और जोगी समर्थक इस पूरे घटनाक्रम को अपमानजनक मानते हुए तीव्र विरोध जता रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...