क्राइम

“निजात” अभियान से नशे जैसे सामाजिक बुराई को दूर कर…. लोगों को उनके खुशहाल जीवन में वापस लाने पुलिस अपनी भागीदारी निभा रही है-डीएसपी लहरे

सीपत पुलिस का “निजात” अभियान के तहत जागरूकता शिविर

सीपत (रियाज़ अशरफी)। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नारकोटिक्स/ड्रग्स एवं अवैध नशे के खिलाफ चलाये जा रहे “निजात” अभियान को लेकर सीपत पुलिस ने रविवार को मंगलभवन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था, पत्रकार, व्यापारी,सरपंच,कोटवार संघ के अलावा राजनीतिक दल एवं कई संगठनों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संबोधित करते हुए डीएसपी सीडी लहरें

उप-पुलिस अधीक्षक सीडी लहरे ने निजात अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक साहब का नशे के खिलाफ यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो के खिलाफ पिछले तीन महीनों से ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है, यही कारण है कि जिले के अपराधिक मामलों में बड़ी बड़ी कमी आई है। नशे जैसे सामाजिक बुराई को दूर कर लोगो को उनके खुशहाल जीवन में वापस लाने पुलिस अपनी भागीदारी निभा रही है। उन्होंने समाज के सभी वर्ग को निजात अभियान में अपनी सहभागीता निभाने का अह्वान किया। 

निजात अभियान की जानकारी देते हुए सीपत थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर

जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभिलेश यादव ने “निजात” अभियान की तारीफ करते हुए कहा की इस अभियान से सकारात्मक परिणाम क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, नशा मुक्ति अभियान एकतरफा नहीं चलाया जा सकता नशे से निजात दिलाने के लिए सामाजिक सहभागीता की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने सीपत पुलिस से इस अभियान में और भी कसावट लाने मांग किया, और कहा किसी भी तरह की कार्यवाही में निष्पक्षता जरूरी है उन्होंने इस अभियान को लगातार संचालित करने व बेहतर कार्य करने पर पुलिस परिवार को शुभकामनाएं दी है। 

जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी टीआई हरिश्चंद्र टांडेकर ने कहा की पुलिस के “निजात” अभियान को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। समय-समय पर सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रैली,नुक्कड नाटक के माध्यम से भी पुलिस द्वारा लोगो को नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है, नशा न सिर्फ समाज के लिए घातक है, बल्कि उस व्यक्ति और उसके परिवार के लिए भी घातक है, इसलिए हम सबको नशे से दूर रहने की आवश्यक है। उन्होंने कहा बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए तथा ऐसे किसी पदार्थ का सेवन न करें जिससे नशा होता है,ऐसे व्यक्तियों के साथ भी न रहे जो नशा करते हैं। लोगों को अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज व देश के जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका निभाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सीपत प्रेस क्लब के सचिव रियाज़ अशरफी ने किया। इस अवसर पर सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, प्रेस क्लब संरक्षक हिमांशु गुप्ता, प्रांशु क्षत्रिय, जनपद सदस्य गोपी पटेल, हिंडाडीह सरपंच जितेंद्र लास्कर,ऊनि सरपंच रमेश कुमार साहू,गुड़ी सरपंच प्रतिनिधि दुर्गा साहू, कृष्णा यादव,रिंकू शर्मा,प्रमोद कश्यप,प्रीतम यादव,रविकांत राजवाड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...