क्राइम

बीच सड़क में बैठी गाय की झुंड को बचाते दो बाइक सवार आपस में भिड़े, 2 की मौत, दो घायल एक की हालत नाजुक, सिम्स में चल रहा ईलाज…@

@ रियाज़ अशरफी

सीपत| थाना क्षेत्र के मटियारी-पंधी के बीच नयनतारा कॉलेज के पास सड़क पर बैठीं गायों को बचाने के प्रयास में दो बाइकों का आमने-सामने से टक्कर हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर होने पर सिम्स में भर्ती किया गया है। जहां एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शनिवार के शाम की है।

बता दें कि सीपत अमली पारा निवासी रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी एवं अश्वनी कुमार सूर्यवंशी मोपका बिलासपुर से काम कर के बाइक क्र. एमपी 04 वाईएम 4889 से वापस अपने घर सीपत जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे मटियारी-पंधी के बीच नयनतारा कॉलेज के पास बीच सड़क पर सड़क पर बैठी गायों की झुंड को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीटकुला के आश्रित ग्राम हरदुली निवासी दीपेश सूर्यवंशी की बाइक क्र. सीजी 10 बीपी 3044 से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दीपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रामलाल, सुशीला और अश्वनी को गंभीर हालत में सिम्स भेजा गया। यहां इलाज के दौरान रामलाल की भी मौत हो गई। अश्विनी सूर्यवंशी की हालत भी गंभीर है।

समय से नहीं मिला वाहन, पिकअप से भेजा वह भी रास्ते मे खराब

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस डायल 112 के साथ एम्बुलेंस 108 को दी। रात 8 बजे तक इनमें से कोई भी वाहन घटनास्थल पर नही पहुंच पाया। बाद में पुलिस ने एक पिकअप के सहारे मृतक सहित तीनों घायलों को बिलासपुर सिम्स के लिए रवाना किया। लेकिन दो किमी दूर पंधी पहुंचते-पहुंचते पिकअप भी खराब हो गया। लोगों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो रामलाल की जान बच जाती।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
सीपत-बलौदा जर्जर सड़क पर प्रशासन-ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद बनी सहमति, सड़क सुधार के लिए 15... खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत.....