क्राइम

बिलासपुर में करंट की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत, कूलर बना काल…@

बिल्हा थाना क्षेत्र की घटना, गर्मी से राहत पाने की कोशिश में गई दो बच्चों की जान

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

गर्मी से राहत पाने के लिए एक बच्ची द्वारा कूलर चालू करना जानलेवा साबित हुआ। बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में कूलर से करंट लगने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 13 वर्षीय लड़का और उसकी 14 वर्षीय रिश्तेदार बहन शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल में दोनों बच्चों का शव

               जानकारी देते चले कि घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है, जहां देवचरण जायसवाल मजदूरी करता है। गुरुवार को वह रोज की तरह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया था। घर में उसका बेटा लक्की जायसवाल (13) और कवर्धा से आई मेहमान जीतू जायसवाल (14) मौजूद थे।

कूलर ऑन करते ही लगा करंट, बचाने दौड़ा भाई भी चिपका

गर्मी से परेशान जीतू ने जैसे ही कूलर का बटन दबाया, उसे तेज झटका लगा और वह कांपने लगी। यह देख लक्की उसे बचाने दौड़ा, लेकिन कूलर का बटन बंद किए बिना जैसे ही उसने जीतू को खींचा, वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों बेहोश होकर गिर पड़े।

112 डायल कर पहुंचाई मदद, लेकिन नहीं बच सके दोनों

कुछ देर बाद लक्की के चाचा राजू जायसवाल, जो घर के पास किराना दुकान चलाते हैं, घर पहुंचे और दोनों बच्चों को बेसुध देखा। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कूलर से करंट का खतरा, सतर्क रहने की जरूरत

गर्मी के मौसम में कूलर जैसे उपकरण राहत तो देते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो कूलर में पानी डालने से उसमें करंट आने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में इलेक्ट्रिशियन से वायरिंग की जांच जरूर करानी चाहिए। वायरिंग ढीली हो, कटी हो या जली हो, तो उसे तुरंत ठीक कराएं। इंसुलेशन खराब हो, तो वायर बदलें। कूलर में पानी डालते समय स्विच ऑफ कर दें या प्लग निकालकर ही पानी भरें। सबसे जरूरी बात बच्चों को कूलर जैसे बिजली उपकरणों से दूर रखें।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजन और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...