क्राइम

स्कूल से तालाब नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत..आखिर जिम्मेदार को…@

@ रियाज़ अशरफी

सीपत। स्कूल के लंच टाइम में नहाने के लिए तालाब गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई। उनका शव स्कूल से कुछ ही दूर पथरी तालाब में रात साढ़े 9 बजे मिला। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। एक बार फिर इस घटना ने स्कूल प्रबंधन पर सवालिया निशान लगा दिया है. अब लोग यही पूछ रहे है कि आखिर मामले में जिम्मेदार कौन..?

मृतक मासूम वंश भट्ट और समीर पटेल

               बता दें कि ग्राम दर्राभांठा शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी का छात्र वंश पिता दिलीप भट्ट (उम्र 8 वर्ष) और समीर पिता रामकुमार पटेल (उम्र 8 वर्ष) मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गए थे। लंच के समय दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित पथरी तालाब नहाने चले गए। चारों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे, कुछ देर तैरने के बाद इनमें से दो बच्चे जो उन्हीं की कक्षा के थे, वापस चले गए, लेकिन वंश भट्ट और समीर पटेल वापस स्कूल नहीं पहुंचे। छुट्टी के बाद देर शाम तक दोनों बच्चे जब घर नहीं लौटे तो। इनके परिजन परेशान होकर उनकी पतासाजी शुरू की। पूछने पर अन्य बच्चों ने बताया कि दोनों का बैग स्कूल में रखा हुआ है, लेकिन दोनों स्कूल में लंच के बाद नहीं दिखाई दिए है । पूछताछ में पता चला कि स्कूल के दो और बच्चे उनके साथ दिखाई दिए थे। उनके साथ नहाने गए बच्चों ने बताया कि हमारे साथ वे दोनों भी तालाब में नहा रहे थे हम लोग  आपस आ गए लेकिन वे दोनों नही आए। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों तालाब की तरफ गए। शंका के आधार पर रात करीब 9 बजे गांव के कुछ युवकों ने तालाब में उतरकर खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव पानी के अंदर मिला।

मृत बच्चों का शव

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी खबर मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को मरचुरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल