क्राइम

हरेली के दिन नरगोड़ा में हत्या..पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट आरोपी गिरफ्तार…जाने क्या है पूरा मामला…@

@ रियाज़ अशरफी

सीपत| हलेरी त्यौहार के दिन पैसा मांगने गई पत्नी से पति ने मारपीट कर सिलबट्टा से सिर पर हमला कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सीपत थाना के ग्राम नारगोड़ा का है थाना प्रभारी टीआई निलेश पाण्डेय ने बताया कि नरगोड़ा निवासी टीकाराम श्रीवास की पत्नी गिरजा बाई श्रीवास उम्र 45 वर्ष आपसी विवाद होने के कारण विगत 12 साल से बच्चों के साथ सरकण्डा बंधवापारा में अलग रह रही थी। गिरजा बाई खर्च के लिए अपने पति से पैसा लेने के लिए आया करती थी।

रविवार की सुबह हरेली के दिन गिरजा बाई गांव जाकर पति से कर्ज चुकता करने के लिए पैसा मांगी। पति ने पैसा देने से इनकार कर दिया इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। टीकाराम ने आक्रोशित होकर बेरहमी से मारपीट करते हुए घर में रखा पत्थर के सिलबट्टी से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लतपथ होकर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उनके घर गए तो गिरजा बाई जमीन पर पड़ी हुई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस हमलावर पति टीकाराम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेटे को ऑटो दिलाने महिला समूह से कर्ज ली थी

जानकारी के अनुसार मृतिका गिरजा बाई ने गांव की महिला समूह से कर्ज लेकर बेटे को ऑटो दिलाया था समय ज्यादा होने से समूह के लोग कर्ज पटाने गिरजा बाई पर दबाव बनाने लगे। हरेली के दिन गांव आकर उसने पति टीकाराम श्रीवास से कर्ज छूटने रुपये की मांग की पति ने पैसा देने से इनकार किया तो पत्नी ने खेत को गिरवी रखने कर्ज उतारने की बात कही इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जो हत्या तक जा पहुंची।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...