क्राइम

चौराहे में 3 साल की बच्ची रोते मिली…ऑटो संघ अध्यक्ष ने पुलिस को पहुंचाया और पुलिस ने परिजनों तक दोनों की खूब हो रही है तारीफ़…पेंड्रा थाना क्षेत्र का है मामला

गौरेला पेंड्रा मरवाही (सोहेल आलम)। पेंड्रा के पुराने बेरियर नवागांव चौराहे के पास मंगलवार को दोपहर 12 बजे के आसपास एक 3 साल की बच्ची को रोते हुए अकेले खड़ी थी घबराहट और डर की वजह से वह किसी को कुछ बता नही पा रही थी। रोते खड़ी बच्ची पर गौरेला के रहने वाले ऑटो संघ अध्यक्ष इमरान खान की नजर पड़ी,पहले तो उसने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में बच्ची के परिजनों को खोजने का काफी प्रयास किया परंतु जब बच्ची के परिजनों की कोई जानकारी नही पाई तो इमरान ने बच्ची को लेकर सीधे पेंड्रा थाना पहुंचा वहां थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी को बच्ची के विषय मे जानकारी दी और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू कर दी,इस दौरान पता चला कि बच्ची पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरारी निवासी ओमप्रकाश काछी की है।

परिजनों की पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने गुम हुई बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लोगो के बीच थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी और ऑटो संघ अध्यक्ष इमरान खान की खूब तारीफ हो रही है बच्ची के परिजनों ने दोनों का आभार जताया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...